28 जून से बुलंदशहर में पल्स पोलियो का चलेगा अभियान
बुलंदशहर, जून 2 -- नौनिहालों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने को आगामी 28 जून से पल्स पोलियो नेशनल इम्यूनाइजेशन डे अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के तहत शून्य से लेकर पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जून के पहले सप्ताह से लेकर 6 जुलाई तक चलने वाली विभिन्न गतिविधियों का पूरा खाका तैयार कर लिया है। सीएमओ ने सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। अभियान की पूर्व तैयारियों को लेकर जून के पहले सप्ताह में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने का दिया प्रशिक्षण जून के दूसरे सप्ताह में जनपदीय टास्क फोर्स की अहम बैठक होगी, जिसमें पूरे अंतिम माइक्रोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.