हरिद्वार, जून 19 -- जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कोई भी बच्चा न छूटे अभियान में 3.36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलिया की दवाहरिद्वार,संवाददाता। जिले में आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पांच वर्ष तक आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- 28 जून से पल्स पोलियो अभियान, 3.36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा बताया गया कि जनपद में लगभग 3 ला...