काशीपुर, जून 16 -- काशीपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून से 4 जुलाई तक पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को हार्ट सेंटर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप दीक्षित ने सुपरवाइजरों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. दीक्षित ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मंदिर, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष बूथ लगाकर बच्चों को दवा दी जाएगी। दवा पिलाने के बाद टीम संबंधित घरों के बाहर निशान भी लगाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई बच्चा अभियान से वंचित न रह जाए। यह भी पढ़ें- 28 जून से घर- घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप अभियान के तहत 16,119 बच्च...