बरेली, जून 23 -- मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कालेज की प्रवेश समिति ने सत्र 2026-27 में बीए के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 जून कर दी है। प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने बताया 28 जून तक प्रत्येक कार्य दिवस में प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक काउंसलिंग होगी। छात्र-छात्राएं आवश्यक मूल प्रपत्रों के प्रवेश काउंसिलिंग समिति के समक्ष उपस्थित एडमिशन ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...