प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला उमरवैश्य समाज सभा की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जून को चिलबिला स्थित उमरवैश्य धर्मशाला में होगा। इस सम्बंध में मंगलवार को बैठक अध्यक्ष गुलाबचंद उमरवैश्य की अध्यक्षता में मकंद्रूगंज में हुई। संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि इस बार सम्मान समारोह में गैर जनपद के मेधावियों को भी शामिल किया गया है। संचालन महामंत्री मदनलाल और आभार प्रदर्शन कैलाश ने जताया। बैठक में जवाहरलाल बच्चा, श्रीराम, विश्वनाथ, विजय कुमार, दीपक सभासद, हनुमान प्रसाद, अजय कुमार, देवेंद्र गुप्ता, डॉ. श्याम, पवनेश कुमार, रमेश, गुलाबचंद, मदनलाल, कैलाश मैनेजर, रामेश्वर, जीतलाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...