औरैया, जून 17 -- औरैया, संवाददाता। सर्व वैश्य समाज के तत्वावधान में दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर 28 जून को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सर्व वैश्य समाज के युवा जिले भर में जनसंपर्क अभियान चलाकर विभिन्न वैश्य समाजों के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और समाज सेवा के प्रतीक दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में 28 जून को दोपहर तीन बजे शहीद पार्क से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी और पुन: शहीद पार्क पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा के संयोजक क्रिश पोरवाल, राज विश्नोई, कार्तिक गुप्ता, इच्छित गुप...