मैनपुरी, जून 13 -- नगर के आगरा रोड ​स्थित लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में अ​खिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक हुई। जिसमें 28 जून को दानवीर भामाशाह की जयंती को भव्यता से मनाने पर विचार किया गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों को भामाशाह के विचारों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 28 जून को भामाशाह की जयंती को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग शामिल हों और कार्यक्रम को सफल बनाएं। जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू ने कहा कि जयंती पर नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। भामाशाह चौक (ज्योति तिराहा) पर भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और फल वितरण कार्यक्रम होगा। इसके बाद लॉर्ड कृष्णा एकेडमी में सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अति​थि के रूप में पर्यटन एवं सं...