28 जून को जिलेभर में आयोजित होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान
बोकारो, जून 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। मौके पर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। पोलियो दिवस के अवसर पर जिले के सभी 2,005 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। इस वर्ष अभियान के दौरान 3,53,072 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य तय किया गया है। डीडीसी ने कहा कि बूथ दिवस पर ही कम-से-कम 95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाए। यह भी पढ़ें- 457 टीमें 336266 बच्चों को पिलाएंगी पोलियो खुराकजागरूकता अभियान डीडीसी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए व्यापक जन-जाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.