28 जुलाई को होगी हाईस्कूल-इंटर की कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा
रामपुर, जुलाई 24 -- रामपुर। वर्ष 2026 की हाईस्कूल कंपार्टमेंट-इम्प्रूवमेंट एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा आगामी 28 जुलाई को राजकीय खुर्शीद गर्ल्स इण्टर कालेज में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार, माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र. (प्रयागराज) के निर्देश क्रम में परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया है। 28 जुलाई को प्रथम पाली में प्रात: 08:30 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की कम्पार्टमेन्ट/इम्प्रूवमेन्ट परीक्षा तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से सायं 05:15 बजे तक इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्ट परीक्षा संपन्न होगी। डीआईओएस ने जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि परीक्षा समय-सारणी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Hathras News: तहसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.