नई दिल्ली, जुलाई 18 -- जब भी कोई कंपनी अपनी किसी नई कार का नया मॉडल लॉन्च करती है, तो पुराने पर तगड़ा डिस्काउंट देने लगती है। कंपनी इस डिस्काउंट के साथ उसका पुरानी स्टॉक खाली करना चाहती है। अब ऐसा ही ऑफर टोयोटा हिलक्स पर मिल रहा है। दरअसल, कंपनी इस लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक का नया मॉडल 28 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। ऐसे में इसके मौजूदा स्टॉक पर कंपनी 1.10 लाख रुपए का मोटा डिस्काउंट दे रही है। इसमें 80,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। डीलर्स इस डिस्काउंट की मदद से इसका स्टॉक खत्म करना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- स्विफ्ट और बलेनो पर हर बार 'हावी' हो रही Rs.4.99 लाख की ये कार; 34Km का माइलेज बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 30.40 लाख से 37.90 लाख रुपए तक हैं। इसे STD, High और High AT वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इ...