गाजीपुर, अगस्त 23 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 28 जायरीन शनिवार को उमरा की पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए। सभी जायरीन दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से श्रमजीवी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां से 25 अगस्त को विमान से जेद्दा पहुंचेंगे। इसके बाद मक्का शरीफ पहुंचकर उमरा की इबादत अदा करेंगे। जायरीनों को विदा करने के लिए रेलवे स्टेशन पर परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। परिजनों ने जायरीनों को गले लगाकर विदाई दी और उनकी सुरक्षित यात्रा तथा सफल इबादत के लिए दुआ की। विदाई के दौरान कई परिजन भावुक नजर आए। सादिया ट्रेवल्स के संचालक मेराज खान ने बताया कि करीब 15 दिनों की यात्रा के दौरान जायरीन मक्का और मदीना शरीफ में इबादत करेंगे। यह भी पढ़ें- उमरा यात्रा के लिए जायरीनों को विदा करते परिजन वापसी आ...