समस्तीपुर, जनवरी 28 -- पूसा। खो खो एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं मुंगेर जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो बालक एवं बालिका प्रतियोगिता संत मैरी इंग्लिश स्कूल, मुंगेर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए समस्तीपुर जिला टीम में पूसा प्रखंड से सर्वाधिक 11 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसे मुंगेर के लिए रवाना किया गया है। चयनित खिलाडियों के बालिका वर्ग में प्रीतीे कुमारी, स्नेहा कुमारी, श्वेता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, स्वीटी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, वैष्णवी कुमारी, रूपा कुमारी शामिल हैं। वहीं बालक वर्ग में आदित्य कुमार, हर्ष राज, समर कुमार, सत्यम कुमार, अंश राज, मो. फरहान, सूफियान, एहम कुमार, सार्थक कुमार शामिल बताये गये हैं। इसके अलावा टीम ऑफिशियल्स में बालक टीम कोच हरिओम कुमार...