बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हैरा निवासी 19 वर्षीय विकास गुरुवार सुबह से लापता है। युवक के घर न लौटने से परिजनों में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। परिजनों का कहना है कि विकास बिना किसी सूचना के घर से निकला था। उन्होंने मामले की लिखित सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है, लेकिन आरोप है कि पुलिस की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार के सदस्यों ने आशंका जताई है कि युवक के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर चिंता व्याप्त है। सभी जल्द से जल्द युवक के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द खोजबीन तेज की जाए, ताकि युवक का पता लगाया जा सके। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के ...