28 गजराजों को वन विभाग ने दिखाई टुंडी की ओर भेजा
गिरडीह, मई 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कोडरमा, हजारीबाग होकर जिले के सरिया से घूसे 28 गजराजों (हाथियों) को वन विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए रविवार को इन्हें दुधपनिया पीरटांड़ से टुंडी धनबाद की ओर खदेड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ वन विभाग ने भी राहत की सांस ली। दो दिनों से गजराजों की चहल-कदमी सरिया से पीरटांड़ तक बने रहने से ग्रामीण बेहद सहमे और डरे हुए थे। इस कारण वन विभाग भी बैचेन था। ग्रामीण जहां रातजगा कर रहे थे, वहीं विभाग सतर्कता के साथ गजराजों को अपनी सीमा से सुरक्षित निकालने की मुहिम में दिन-रात जुटा था। आखिरकार रविवार को वन विभाग की विशेष मुहिम रंग लाई और गजराजों को बिना किसी नुकसान के टुंडी का रास्ता दिखा दिया गया। वन क्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि ने दूरभाष पर इसकी पुष्टि की। कहा कि सभी हाथियों को टुंडी की ओर सुरक्षित राह दिखाई गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.