28 खिलाड़ियों ने लखनऊ में जीती तृतीय टीम ट्रॉफी
हरदोई, अगस्त 22 -- हरदोई। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के 28 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक अपने नाम किए और तृतीय टीम ट्रॉफी जीतकर हरदोई का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के बाद आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ विभा सिंह एवं सचिव रुद्र विवेक ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। टीम की इस सफलता में कोच शिवम सिंह एवं कोच अनुराग गुप्ता का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। दोनों कोचों ने खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया था। हरदोई की टीम द्वारा तृतीय टीम ट्रॉफी हासिल करना जिले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.