28 को होगी हाईस्कूल कम्पार्टमेंट व इंटर स्क्रूटनी परीक्षा
सोनभद्र, जुलाई 14 -- सोनभद्र। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने जनपद के सभी सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, राजकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करते हुए बताया है कि हाईस्कूल कम्पार्टमेंट एवं इंटरमीडिएट स्क्रूटनी लिखित परीक्षा तथा इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। हाईस्कूल कम्पार्टमेंट एवं इंटरमीडिएट स्क्रूटनी की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित होगी। हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा इंटरमीडिएट स्क्रूटनी परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न होगी। दोनों परीक्षाओं का केंद्र पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज बनाया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड: इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.