गोरखपुर, जुलाई 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। अपर सचिव विनोद कृष्ण ने बताया कि दोनों परीक्षाएं 28 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कम्पार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक होगी। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा स्ट्रांग रूम में डबल लॉक व्यवस्था के तहत होगी। प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा के...