मधुबनी, मार्च 21 -- मधुबनी/खजौली। बिहार सरकार शिक्षा विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) के निर्देश पर 28 मार्च 2026 को राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में "प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ" थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में निदेशक प्राथमिक शिक्षा विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (एसएसए) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पोषक क्षेत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक प्रगति में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता बढ़ाना है। सभी विद्यालयों में वर्गवार पीटीए आयोजित कर अभिभावकों को बच्चों की सीखने की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों...