अल्मोड़ा, फरवरी 17 -- पहली बार रानीखेत फागोत्सव का आयोजन होगा। 28 फरवरी को प्रस्तावित इस उत्सव में महिला होली गायन, शोभायात्रा और स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शोभा यात्रा केमू स्टेशन से सदर बाजार,जरूरी बाजार होकर पंचेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। जहां महिलाओं की स्वांग अभिनय प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण होगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष विमल सती, राजेंद्र पंत, गौरव तिवारी, गीता जोशी, संजय पंत, सोनू सिद्दीकी, पंकज थापा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...