28 को यूपी यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का ट्रायल
अलीगढ़, जुलाई 27 -- अलीगढ़। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात व आठ अगस्त को आयोजित होने वाली 21वीं यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप व पांचवें नेशनल जैवलिन डे के लिए ट्रायल 28 जुलाई को होगा। यह ट्रायल महारानी अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह आठ बजे आयोजित होगा। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि अंडर-18 यूथ वर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 के बीच होनी चाहिए। ट्रायल में 100, 200, 400 और 1000 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक तथा डिस्कस थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाओं का चयन किया जाएगा। वहीं नेशनल जैवलिन डे के लिए अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 वर्गों में निर्धारित आयु सीमा के अनुसार खिलाड़ियों का चयन होगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.