शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- मंगलवार को क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बैठक कर 28 फरवरी को सिंधौली के ग्राम महाऊ महेश में कांशीराम के सहयोगी दीनाभाना वाल्मीकि की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में द्रविड़ फौज के संस्थापक अध्यक्ष बागी विक्रम सिंह, सिंदूर अकादमी के संस्थापक उमेश सिंह चौहान, अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अजय वर्मा और भारतीय संविधान किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत कश्यप मौजूद रहे। इसके बाद महाऊ महेश, महाऊ दुर्ग, महमूदापुर और पचपेड़ा में अलग-अलग बैठकों के जरिए कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.