28 को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप
चम्पावत, जून 25 -- नवनीत गहतोड़ी, पाटी। पाटी में 28 जून को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके लिए गुरुवार को पाटी अस्पताल में आशा, एएनएम और सीएचओ की बैठक हुई। एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि बैठक में पाटी ब्लॉक में बूथ संचालन, माइक्रोप्लान, विभागीय समन्वय और घर-घर पहुंच पर विचार विमर्श किया गया। बताया कि 28 जून को पाटी ब्लॉक के 52 बूथों पर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। जबकि 29 और 30 जून को छूट गए पांच साल तक के बच्चों को घर-घर जाकर ड्रॉप दी जाएगी। बैठक में बीपीएम अमर चंद ठाकुर, बीएलओ रंजीत मेहता, ब्लॉक कार्डिनेटर पुष्पा जोशी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 28 को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप यह भी पढ़ें- 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.