अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या। अयोध्या धाम में 28 अप्रैल से चक्रवर्ती सम्राट दशरथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ हाईवे स्थित बूथ नंबर चार के पास स्थित एक होटल में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। भूमि पूजन 22 अप्रैल को किया जाएगा। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा सैन्य शहीद परिवार,कारसेवकों समेत समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...