28 किलो गांजा के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
आगरा, अगस्त 1 -- आगरा कैंट स्टेशन से शनिवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो युवकों से करीब छह लाख रुपये कीमत का 28 किलो से अधिक गांजा पकड़ा है। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने कैंट स्टेशन पर पार्सल घर के पास खड़े दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। उनके सामान की तलाशी ली तो दोनों के पास से 28.710 किलो गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साधुराम व रामफल पुत्र साधुराम निवासीगण संगरूर (पंजाब) बताए। दोनों ने बताया कि वह दक्षिण भारत से गांजा लेकर आते हैं पंजाब में लोगों को फुटकर में बेचकर जीवनयापन करते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.