भदोही, मार्च 19 -- भदोही, संवाददाता। जीटी रोड लालानगर टोल प्लाजा से चकवा मार्ग पर बुधवार की रात एसओजी एवं औराई पुलिस को बड़ी सफलता मिली। कार समेत चार गांजा तस्करों को दबोचा गया। उनके पास से छह हजार नकद, चार मोबाइल बरामद करने का दावा किया गया। मामले की जानकारी गुरुवार को पुलिस लाइन में एसपी ने मीडिया को दी। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि छत्तीसगढ़ से जनपद के रास्ते प्रयागराज तक गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। जवानों को जांच अभियान का निर्देश दिया गया था। बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर औराई एवं एसओजी टीम ने घेराबंदी किया। पुलिस को देखकर गांजा तस्कर भागने लगे। जिस पर लालानगर टोल से चकवा मार्ग पर दबोचा गया।बताया कि कार से धीरेन्द्र कुमार पटेल निवासी चकहौदा, सरांयममरेज, प्रयागराज, मुकेश कुमार पटेल निवासी ननकापूरा, सरांय इनायत, प्रयागर...