रामपुर, मई 20 -- रामपुर। अवैध मादक पदार्थों के जब्त माल के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन अभियान के तहत मंगलवार को करीब 28 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट कराया गया। इसमें 5.652 किलोग्राम चरस, 21.400 किलोग्राम डोडा चूर्ण व 0.908 किलोग्राम अन्य नशीले पदार्थ शामिल थे। यह कार्रवाई मुरादाबाद के सुशीला बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट में जिलास्तरीय कमेटी की निगरानी में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...