28 किलों डोंडा समेत युवक गिरफ्तार
बरेली, जून 27 -- बरसेर/गुलड़िया। शनिवार को उपनिरीक्षक मनोज कुमार, वीरेश भारद्वाज तथा कांस्टेबल शिव कुमार, मनोज, मनीष और संजीव को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बोरे में डोंडा भलकर ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने रुखाड़ा मोड़ के पास मुगलपुर को जाने वाले रास्ते पर भजनई की ओर पेड़ की आड़ में बैठे हुए युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम यादराम निवासी मुगलपुर प्रथम बताया। तलाशी में दो सफेद बोरो में कुल 28.8 किलो पोस्त का डोंडा बरामद किया गया है। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.