28 और 29 नवंबर को उत्तराखंड लोक विरासत का छठवां वार्षिक कार्यक्रम
देहरादून, अक्टूबर 4 -- देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का छठवां वार्षिक कार्यक्रम आगामी 28, 29 नवंबर को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल हरिद्वार बाईपास में किया जाएगा। प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता में उत्तराखंड लोक विरासत ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर केपी जोशी ने बताया कि सुदूर पर्वतीय अंचल के कलाकारों के लिए इस आयोजन के जरिए मंच उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसमें उत्तराखंड के लोग विरासत से जुड़े लोकरंग के कार्यक्रम होंगे, पहाड़ी खान-पान, लोक संगीत, हस्तशिल्प प्रदर्शनी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। इसके अलावा पदमश्री लोक गायक प्रीतम भरतवान का ढोल नाद, दिग्गज लोक कलाकारों की म्यूजिक नाइट आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत के फुटलिंग मेला स्थल कालूखान का सौंदर्यीकरण होगा आर्थिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.