बगहा, मार्च 26 -- बेतिया। बेतिया के विभिन्न थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है । उन्होंने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में सात वारंटी समेत 28 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 11 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। गैर जमानतीय 18 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस ने इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विगत 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में 216 लीटर 180 मिलीलीटर शराब व दो बाइक जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से दो लाख चार हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।

हि...