हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और देव परंपरा की प्रतीक 27वीं श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला देव दर्शन डोली यात्रा 28 अप्रैल से शुरू होगी। हल्द्वानी स्थित सत्यनारायण मंदिर में शुक्रवार को मंत्री प्रसाद नैथानी ने जानकारी दी कि यह यात्रा 28 अप्रैल से शुरू होकर 25 मई तक चलेगी। 28 दिनों की इस यात्रा में डोली उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों से होकर गुजरेगी और टिहरी गढ़वाल के पवित्र विशोन पर्वत पर इसका समापन होगा। मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति और लोक आस्था का विराट उत्सव है। उन्होंने बताया कि डोली प्रतिदिन करीब 12 किलोमीटर पैदल यात्रा करती है और अब तक यह यात्रा रथ के माध्यम से करीब 2.85 लाख किमी की दूरी तय कर चुकी है। वहीं, केदार पलड़िया ने ...