रुडकी, अप्रैल 23 -- रुड़की। भाकियू तोमर की बैठक पीरपुरा गांव में एहसान के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें संबोधित किया। किसानों ने पुलिस चेकिंग के नाम पर हो रही परेशानी, अवैध खनन पर रोक, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई और थानों में बेहतर व्यवहार की मांग उठाई। साथ ही हर थाने में किसान डेस्क बनाने और बिना जांच मुकदमा दर्ज न करने की बात कही गई। चौधरी संजीव तोमर ने 28 अप्रैल को हरिद्वार एसएसपी कार्यालय पर होने वाली पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान पवन त्यागी, सुमित उपाध्याय, दीपक तोमर, अजय त्यागी, जमीर, शुभम त्यागी, मुस्तफा आजम सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.