28 अगस्त से भरा जाएगा यूजी-5 का परीक्षा फॉर्म, 18 सितंबर से होगी परीक्षा
साहिबगंज, अगस्त 23 -- साहिबगंज। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका ने यूजी सेमेस्टर पांच के सत्र 2023-27 की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि व परीक्षा कार्यक्रम एक साथ जारी कर दिया है। परीक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 28 अगस्त से चार सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा भरा जाएगा। जबकि पांच सितंबर से सात सितंबर तक 200 रुपये व आठ से दस सितंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा। जबकि परीक्षा 18 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। तो वहीं द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार मेजर-9, मेजर-10, मेजर-11 और माइनर-3 की परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में आयोजित होंगी। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.