कटिहार, अगस्त 25 -- कटिहार, एक संवाददाता। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के आह्वान पर कटिहार जिला अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। रविवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल विभिन्न विभागों के लिपिकों ने सर्वसम्मती से 28अगस्त से बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि लगातार ज्ञापन के माध्यम से दस सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए सरकार से अनुरोध किया जा रहा है। बावजूद सरकार का रवैया अपेक्षात्मक के बदले उपेक्षात्मक दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी उपेक्षात्मक व्यवहार में बदलाव नहीं लाती है तो विवश होकर 28 अगस्त से जिले के सभी लिपिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ के जिलाध्यक्ष समर चक्रवर्ती और महामंत्री...