28 अगस्त तक अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों को लगेगा एमआर का टीका
हाथरस, अगस्त 19 -- हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश के निर्देशन में मंगलवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत 18 से 28 अगस्त तक चलने वाले मीजिल्स-रूबैला अभियान का जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमआई आलम द्वारा हसायन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भैंकुरी में शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- खसरे से रोकथाम के लिए 752 बच्चों को लगे टीकेअभियान की जानकारी इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमआई आलम ने बताया गया कि यह अभियान स्कूल आधारित होगा। जिसमें कक्षा 01 से 05 तक के समस्त स्कूल जाने वाले बच्चों को 18 से 28 अगस्त 2026 तक टीकाकरण दिवस बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर अन्य दिवसों में प्रथम चरण में छूटे बच्चों को एमआर वैक्सीन से आच्छादित किया जाएगा। टीकाकृत समस्त बच्चों की प्रविष्टि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे यू-विन पोर्टल पर की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.