बागेश्वर, अप्रैल 19 -- कांडा। कांडा पृथक ब्लॉक की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों का क्रमिक अनशन 28वें दिन भी जारी रहा। कालिका मंदिर परिसर में आंदोलन से जुड़े लोग रविवार को एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ अपना संकल्प दोहराया। सुरेश रावत, प्रकाश कांडपाल अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक नहीं बनने से ग्रामीणों को छोटी इकाई का लाभ नहीं मिल रहा है। अध्यक्षता गणेश दत्त कांडपाल ने तथा संचालन आलम सिंह मेहरा ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान भगवत प्रसाद, वरूण चंदोला, प्रयाग भंडारी, विनय कर्म्याल, पंकज कांडपाल, दीप वर्मा, दिनेश वर्मा, वीरेंद्र नगरकोटी, उमाकांत मिश्रा, हरीश कांडपाल, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पूर्व सैनिकों ने किया क्रमिक अनशन 20 बीजीएच 01 पी: कांडा के कालिका मंदिर में अनशन पर बैठे लोग। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.