28वीं वाहिनी पीएसी में लगाया स्वास्थ्य शिविर
इटावा औरैया, जुलाई 28 -- सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई की विलेज आउटरीच कमेटी द्वारा 28वीं वाहिनी पीएसी परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सुरक्षा बलों के साथ उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। शिविर का शुभारंभ पीएसी के कमांडेंट अनिरुद्ध कुमार एवं विलेज आउटरीच कमेटी के प्रभारी डा. अजय कुमार ने फीता काटकर किया गया।स्वास्थ्य शिविर के साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें वर्तमान मौसम की अत्यधिक गर्मी एवं हीट वेव से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विलेज आउटरीच कमेटी के प्रभारी डा. अजय कुमार ने उपस्थित लोगों को डेंगू एवं मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम, मच्छरजनित रोगों से बचाव तथा आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.