देवरिया, मार्च 14 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सलेमपुर के कंपोजिट विद्यालय चेरो में शुक्रवार को छात्रवृत्ति आधारित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा आंचल को सम्मानित किया गया। जनपद स्तर पर 28वीं रैंक प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार की ओर से उसे साइकिल भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया।कुमारी आंचल पुत्री तारकेश्वर कुशवाहा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल कर विद्यालय, परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार उपाध्याय ने छात्रा को साइकिल प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर शिक्षक रमेश तिवारी, आशुतोष कुमार मिश्र, रमेश कुमार, संजीव कुमार, शशिकांत भास्कर, ...