गोंडा, मई 11 -- गोण्डा। 30वीं वाहिनी पीएसी के क्रीडासंकुल में 16 से 18 मई तक 28वीं अन्तर वाहिनी पीएसी मध्यजोन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारम्भ 16 मई को सुबह 9 बजे सेनानायक त्रिभुवन सिंह करेंगे। प्रतियोगिता में मध्यजोन की विभिन्न वाहिनियों की टीमें हिस्सा लेंगी। तीन दिवसीय इस खेल आयोजन को लेकर वाहिनी परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...