रांची, मार्च 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रमजान-उल-मुबारक महीने का 28वां रोजा बुधवार को मुकम्मल हो गया। अब सबकी निगाहें चांद पर टिकी हैं, जिसके आधार पर ईद-उल-फित्र 20 या 21 मार्च को मनाई जाएगी। एदारा-ए-शरिया के महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने बताया कि 19 मार्च को रमजान महीने की 29 तारीख है और इस दिन चांद नजर आने की संभावना है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे गुरुवार को मगरिब के वक्त ऊंची जगहों से चांद देखने की कोशिश करें। मौलाना रिजवी ने कहा कि अगर कहीं भी चांद नजर आए, तो इसकी सूचना तत्काल एदारा-ए-शरिया के हिंदपीढ़ी स्थित इस्लामी मरकज में दें या जारी किए गए मोबाइल नंबरों पर सूचित करें। इसके अलावा स्थानीय जिम्मेदार व्यक्तियों, धार्मिक आलिमों और सभी जिलों में गठित जिला व रीजनल रुएत-ए-हिलाल सेंटरों को भी खबर करें, ताकि जरूरत पड़न...