अलीगढ़, सितम्बर 24 -- अलीगढ़। कोऑपरेटिव बैंक वर्कर्स यूनियन उत्तर प्रदेश ने स्पष्ट किया है कि 28, 29 एवं 30 सितंबर को प्रदेश के समस्त जिला सहकारी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। बैंकिंग कार्य नियमित रूप से संचालित होंगे। यूनियन ने इन तीन दिनों के लिए प्रस्तावित यूएफबीयू की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को नैतिक समर्थन देने की बात कही है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री शिशिर शर्मा ने बताया कि 27 सितंबर रविवार होने के कारण जिला सहकारी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा और इस दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार/भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 27 सितंबर को बैंक शाखाओं को खोलने की अनुमति एवं व्यवस्था 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दौरान ग्राहकों को होने वाली असुविधा को कम करने के उद्देश्य से की गई है। यह भी पढ़ें- Bank Strike: ब...