नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- रिकॉर्ड टूटने के लिए और आंकड़े बदलने के लिए बनते हैं। ऐसा हमने कई बार देखा भी है। दरअसल, देश के 4.2 से 4.5m SUV सेगमेंट में जनवरी से अगस्त 2026 तक की होलसेल में ऐसा ही देखने को मिला है। खासकर, मारुति की विक्टोरिस ने इस सेगमेंट में अपना दबदबा कामया किया है। हालांकि, ये नंबर-1 हुंडई क्रेटा से काफी पीछे रही, लेकिन अपनी ही कंपनी की ग्रैंड विटारा पर जमकर भारी पड़ी। कहने को ये ग्रैंड विटारा का प्लेटफॉर्म ही शेयर करती है, लेकिन सेल के मामले में ये उससे कहीं आगे निकल गई। दरअसल, इस साल के शुरुआती 8 महीने यानी जनवरी से अगस्त के दौरान मारुति विक्टोरिस की कुल 98,224 यूनिट बिकीं। जबकि ग्रैंड विटारा की सेल्स परफॉर्मेंस 53,174 यूनिट का रहा है। चौंकाने वाली बात ये है कि साल 2025 की इसी अवधि के दौरान इसकी 68,166 यूनिट बिकी थीं। या...