सोनभद्र, जून 15 -- घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के सभागार में रविवार को भाजपा सरकार के 12 वर्ष विकास एवं जनता के विश्वास का वर्ष विषयक संवाद कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक प्रमुख दीपक सिंह पटेल की अध्यक्षता में किया गया।मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य मौजूद रहे। इस दौरान 279 महिलाओं में एंड्राइट मोबाइल का वितरण किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले 12 वर्ष जनता के विश्वास एवं भरोसे को कायम रखा है। जिसका परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया के 32 देशों के माध्यम से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है यह सम्मान देश के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान है। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के 12 साल: भाजपा का स्वर्णिम काल से प्रेरित ती...