देवघर, मई 30 -- देवघर। जिले के मोहनपुर में संचालित उल्लास अभियान के तहत नव साक्षरों का डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया में भारी लापरवाही सामने आई है। विभागीय समीक्षा में पता चला है कि जिले के कुल 278 में 214 विद्यालयों द्वारा अब तक एक भी नव साक्षर का डेटा उल्लास पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है।

लापरवाही की गंभीरता इस स्थिति को गंभीर मान शिक्षा विभाग ने संबंधित विद्यालयों और पोषक क्षेत्र के स्टेकहोल्डर्स को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बीईईओ ने स्पष्ट कहा है कि सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 की जनगणना तक जिले का कोई भी नागरिक असाक्षर न रहे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय, शिक्षक, शिक्षा स्वयंसेवक व संबंधित पोषक क्षेत्र के जिम्मेदारों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

जवाबदेही तय की जाएगी अधिकारियों के अनुसार यदि जनगणना 2027 के दौरान क...