बांका, फरवरी 24 -- धोरैया, संवाद सूत्र। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। तलाशी के दौरान वाहन से देशी मसालेदार शराब की कुल 37 पेटी जब्त की गई। बरामद शराब में कुल 925 बोतल (प्रत्येक 300 एमएल) शामिल हैं, जिसकी कुल मात्रा 277.5 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। जब्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.