सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- सिद्धार्थनगर। जिले में चल रही बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को सख्ती की वजह से 2765 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 40586 ने परीक्षा दी। पहली पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में 23718 परीक्षार्थियों में से 22103 ने परीक्षा दी जबकि 1615 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटर परिधान रचना एवं सज्जा, बैंकिंग व कन्फेक्शनरी में 110 परीक्षार्थियों में से 106 ने परीक्षा दी जबकि चार ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में इंटर की भौतिकी विज्ञान की परीक्षा में 19523 परीक्षार्थियों में से 18377 ने परीक्षा दी जबकि 1146 ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.