गोपालगंज, मई 10 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को कुचायकोट थाने के मठिया मोड़ व गोपालपुर थाने के कोटनरहवां मोड़ के समीप से 276 बोतल शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने इस दौरान तस्करों की दो बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार तस्कर बरौली बाजार के बीरेश कुमार मांझी व सत्येन्द्र मांझी, उचकागांव थाने के पकड़ी श्रीकांत गांव के हरेन्द्र राय है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी तस्कर यूपी से बाइक पर शराब लेकर आ रहे थे। यह भी पढ़ें- 276 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त वाहन जांच के दौरान उत्पाद टीम ने सभी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इधर, उत्पाद विभाग की टीम ने ही कोहनरवहां गांव से 9 लीटर शराब के स...