273 एमएम बारिश के साथ सूखा रहा था 2017 का साल
हमीरपुर, सितम्बर 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। जुलाई मे कम बारिश के साथ जिले में सूखे जैसे हालात बनने के बाद अगस्त व सितंबर माह में हुई झमाझम बारिश से हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा है। बीते दस वर्षों मे सबसे कम बारिश वर्ष 2017 में 273 एमएम रिकार्ड की गई है। जबकि सर्वाधिक बारिश 2021 व 2024 में दर्ज की गई। जिले में इस वर्ष शुरुआती समय में सूखे जैसे हालत नजर आने लगे थे। जुलाई माह में महज 229 एमएम बारिश होने के बाद जिले का किसान परेशान था। मगर अगस्त माह में झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ तो इस माह मे371 एमएम व सितंबर माह में अब तक 308 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिससे इस वर्ष कुल 908 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। जबकि सबसे कम बारिश का रिकार्ड वर्ष 2017 में 273 एमएम दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2020 में 658, वर्ष 2023 मे 636 एमएम बारिश दर्ज की गई जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.