सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- सुरसंड। सीमा पर तैनात एसएसबी की 51वीं बटालियन ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त की है। सुरसंड कैंप के सहायक कमांडेंट देवेश शर्मा के निर्देश पर अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में एसएसबी जवानों ने 300 एमएल की कुल 2725 बोतल देसी शराब, आठ बाइक जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि छह तस्कर शराब लदी बाइक छोड़कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी (सामान्य) रविंद्र भौमिक के नेतृत्व में जवान विश्वजीत बर्मन, मनीष कुमार राम व जितेश कुमार ने बुधवार सुबह पिलर संख्या 304/18 के पास भारतीय क्षेत्र में सीमा सड़क पर नाकेबंदी की। इस दौरान 80 कार्टन में रखी 2400 बोतल नेपाली देसी शराब लदी पांच बाइक जब्त की गई। गश्ती दल को देखते ही पांच तस्कर बाइक छो...