272 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर धराए, बाइक जब्त
गोपालगंज, अक्टूबर 4 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को यूपी-बिहार सीमा के एकडेंगा, कुचायकोट के कुर्मीटोला बागिचा व पहाड़पुर ओवरब्रिज एनएच 27 से 272 बोतल शराब के साथ एक महिला सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करी में शामिल दो बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर उचकागांव थाने के बलेसरा गांव के मंटू कुमार, ज्योति देवी व कुचायकोट थाने के जलालपुर वार्ड 6 गांव के राकेश रंजन आदि हैं। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह उत्पाद टीम यूपी-बिहार के सीमावर्ती चेकपोस्ट व सड़कों पर वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों ने यूपी से बिहार आने वाले बाइकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सभी वाहनों से बियर सहित 372 बोतल शराब बरामद हुई। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.