272 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
चतरा, सितम्बर 26 -- चतरा, संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। पुलिस ने होंडा सिटी कार से 272 बोतल ओल्ड हैबीट व्हिस्की बरामद की है। मामले में चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि 24 सितंबर की रात करीब तीन से साढ़े तीन बजे सूचना मिली थी कि एक होंडा सिटी कार में अवैध रूप से शराब लादकर चतरा होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चतरा सन्नी वर्धन के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने शहर के पोस्ट ऑफिस के समीप वाहन चेकिंग के दौरान होंडा सिटी कार को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान कार से 272 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब, कार और एक एंड्रॉयड मोबाइल जब्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.